मेवात उत्तरपश्चिमी भारत मे हरियाणा, राजस्थान व उत्तर परदेश मे स्थित एक एतिहासिक व पारंपरिक क्षेत्र है। कच्चे तौर पर इसकी सीमा में हरियाणा का मेवात जिला, राजस्थान के अलवर, भरतपुर व धौलपुर जिले तथा साथ लगते उत्तर प्रदेश के क्षेत्र आते हैं। [1] यह सीमाएं ईसा पूर्व ५वीं शताब्दी में स्थापित प्राचीन राज्य मत्स्य से मेल खाती हैं।
मेवात जिला हरियाणा का एक जिला भी है जिसका मुखयालय नूँह में सथित है। इस जिले का क्षेत्रफल १९१२ वर्क किमी है तथा जनसंख्या २०११ की जनगणना के अनुसार 1089406 है।
मेवात के स्थानीय निवासी मेव कहलाते हैं। जिस क्षेतर में मेव लोग रहते हैं उसे ही मेवात कहा जाता है। अनुमानतः इस क्षेत्र में १२०० गाँव हैं,
जिनमें ५५० हरियाणा में, ६०० राजस्थान में व ५० उत्तर प्रदेश में पड़ते हैं
No comments:
Post a Comment