मेवात —जिला— देश--- भारत राज्य ---हरियाणा ज़िला ---मेवात विभिन्न कोड • दूरभाष• +01267,01268,01275 मेवात, भारतीय राज्य हरियाणा का एक जिला है। इसका मुख्यालय नूहँ में स्थित है। आधुनिक मेवात की स्थापना 1 नवम्बर 1966 ई. को फरीदाबाद और गुड़गांव के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर की गई।नूह,तावड़ू,नगीना,फिरोज़पुर झिरका,पुन्हानाऔरहथीनइसके मुख्य खण्ड हैं। यहां पर हिन्दी की बोली मेवाती बोली जाती है।
मेवात -- एक पूरा चित्रण
मेवात
—जिला—
देश--- भारत
राज्य ---हरियाणा
ज़िला ---मेवात
विभिन्न कोड
• दूरभाष• +01267,01268,01275
मेवात,
भारतीय राज्य हरियाणा का एक जिला है।
इसका मुख्यालय नूहँ में स्थित है।
मेवात की अपनी अलग पहचान है , इसकी संस्कृति , रिवाज और पंरपंराए , बोली अपने आप मै एक अलग पहचान हैँ ।
वैसे तो मेवात तीन राज्य [राजस्थान ,हरियाणा , उत्तर प्रदेश ] के क्षेत्रो से मिलकर बना हुआ है जिसमे राजस्थान के कुछ जिलै जैसे भरतपुर का कुछ क्षेत्र , अलवर आदि आता है , हरियाणा से गुडगाँव , फरीदाबाद के क्षेत्र तथा यूपी से मथुरा , कोशी आदि के कुछ क्षेत्र मेवात कहलाते हैँ ।
स्थानीय निवासियो को मेव कहा जाता हैँ ।
पंरतु मेवात का आधुनिकरण दिया गया है जिसे अब हरियाणा का एक जिला विशेष बना दिया गया हैँ ।
आधुनिक मेवात की स्थापना 1 नवम्बर 1966 ई. को फरीदाबाद और गुड़गांव के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर की गई।नूह,तावड़ू,नगीना,फिरोज़पुर झिरका,पुन्हानाऔरहथीनइसके मुख्य खण्ड हैं। यहां पर हिन्दी की बोली मेवाती बोली जाती है।
___प्रमुख आकर्षण_-_-_
मेवात भारत के पहले कन्ट्री क्लब के लिए जाना जाता है। यह कन्ट्री क्लब पर्यटकों को बहुत पसंद आता है क्योंकि पर्यटक यहां पर आसानी से ठहर सकते हैं और शानदार छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं।
_-_-गांधी पार्क-_-_
मेवात के नूह में पर्यटक गांधी पार्क घूमने जा सकते हैं। यह पार्क बड़ा खूबसूरत है। पर्यटक यहां पर शानदार पिकनिक मना सकते हैं।
क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट
मेवात में पर्यटक खूबसूरत क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट घूमने जा सकते हैं। इसकी सैर करना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह रिसोर्ट अरावली पर्वत श्रृंखला की तराई में लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है। इस गोल्फ रिसोर्ट में 27 होल्स है। यहां पर पर्यटक बेहतरीन गोल्फ खेलने का आनंद उठा सकते हैं। सेन्ट्रल दिल्ली से यह रिसोर्ट मात्र 75 मील की दूरी पर स्थित है।
-_-_कन्ट्री क्लब_-_-
यह भारत का सबसे पहला कन्ट्री क्लब है। यह दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर के पास स्थित है। कन्ट्री क्लब काफी हरा-भरा है और लगभग 30 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी हरियाली पर्यटकों को काफी पसंद आती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां काफी अच्छी सुविधा है। यहां पर पर्यटकों को स्पा, डिस्को, हैल्थ-क्लब और स्वीमिंग पूल की सुविधा दी जाती है।
-_-_निकटवर्ती स्थल_-_-_
मेवात में घूमने के बाद पर्यटक ताजमहल, वृंदावन, मथुरा, तिजारा जैन मन्दिर और नीमराना किला देखने जा सकते हैं। यहां से ताजमहल 200 कि.मी, वृंदावन और मथुरा 150 कि.मी, तिजारा जन मन्दिर 60 कि.मी. और नीमराना किला 70 किमी. की दूरी पर स्थित है।
आवागमन
वायु मार्ग
वायुमार्ग से मेवात पहुंचने के लिए पर्यटकों को पहले इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पहुंचना पड़ता है। वहां से पर्यटक टैक्सी लेकर आसानी से मेवात तक पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग
पर्यटक दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मेवात तक आसानी से पहुंच सकते हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से मेवात के लिए अनेक बसें चलती हैं। इन बसों द्वारा आसानी से मेवात तक पहुंचा जा सकता है।
Subscribe to:
Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment